देवघर, जनवरी 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर से सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान डीसी ने युवाओं एवं नए चालकों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। कहा कि एक जिम्मेदार चालक स्वयं के साथ दूसरों का भी ध्यान रखता है। सड़क दुर्घटना में होने वाले हादसों में मृत्यु दर समझने व सीखने की आवश्यकता है। मौके पर डीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.