बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को डीएम तरनजोत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीटीओ रितु रानी ने बताया कि 7 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा आदि थे।डीपीआरओ राकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तबस्सुम, ज्योति रानी, एमभीआई बिनोद कुमार सिंह, ईएसआई गुंजेश गुंजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...