चतरा, जनवरी 4 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम के निमित्त शनिवार को चतरा बस स्टैंड के पास चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से सभी वाहन चालकों, महिलाओं अन्य लोगों का बीपी, शुगर, नेत्र व अन्य रोगों की जांच की गयी। जांच के बाद लोगों को दवा भी दी गयी। शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने बस चालक, ट्रक चालक सहित अन्य गाड़ियों के चालक से अपील कि, जब भी आप गाड़ी चलाएं नियमित रूप से बीपी शुगर का जांच करवाते रहें और नियमित रूप से दवा लेते रहें। क्योंकि बीपी और शुगर बढ़े या घटने से कभी भी घटना दुर्घटना हो सकती है। डॉक्टर ने कहा वहीं डॉक्टर आदर्श ने सभी लोगों से कहा कि जब भी कभी किसी को इस तरह की परेशानी हो तो सदर अस्पताल पहुंच...