सोनभद्र, जनवरी 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के आदर्श इंटर कालेज से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, राजेश्वर यादव एआरटीओ, डॉ गोपाल सिंह प्राचार्य संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी तथा संतोष कुमार मौर्य प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कालेज ने मां सरस्वती तथा सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली में आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज,राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, संत जेवियर्स हाईस्कूल राबर्ट्सगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के बच्चे मौजूद रहे। रैली को सुव्यवस्थित संपन्न करने के लिए आदर्श इंटर कॉलेज के अध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.