लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर गुरु गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राहवीर योजना के बारे में छात्र-छात्राओ को विस्तार से जानकारी दी गयी। शुक्रवार को गुरू गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सूर्यप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राह-वीर योजना केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को रोकने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक नई पहल के रूप में शुरू की गयी है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. वसीम खान, विश्राम, अजय कुमार यादव, अशोक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...