शामली, जनवरी 2 -- जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान चलाया, जिसमें बलवा चौक, विजय चौक, अंजता चौक सहित अन्य मुख्य स्थानों पर वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर जनहानि को रोकना बताया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत पेट्रोल पंप संचालकों एवं वाहन चालकों को बिना हेलमेट ईंधन न देने संबंधी शासनादेश की जानकारी दी गई, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.