फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 27 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में गुरुवार को यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के विषय पर जागरूक किया। यातायात के नियमों के प्रति पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। सभी को हेलमेट लगाकर चलने और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी समझाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...