अररिया, जनवरी 9 -- अररिया,निज संवाददाता सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गुरुवार को परिवहन विभाग ने शहर में विशेष जागरूकता ड्राइव शुरू किया। जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहन चालकों के चालान काटे गये।इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान कई चालक जांच से बचने के लिए अपना रूट बदलते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद मोटरयान निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह एक विशेष अवेयरनेस ड्राइव है।इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पूर्व में भी ऐसे अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.