बिजनौर, जनवरी 2 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ गौरी शंकर ठाकुर एवं पीटीओ मुन्ना लाल के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों के साथ संवाद कर वाहन चालकों एवं उनके यूनियन पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में एआरटीओ गौरीशंकर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में वाहन चालकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने रात्रि के समय हाई बीम लाइट का प्रयोग न करने, कोहरे में वाहन की गति नियंत्रित रखने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकती है। कार्यशाला में य...