वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'हर घर सड़क सुरक्षा' थीम के साथ जिले में गुरुवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया। परिवहन विभाग की तरफ से ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों समेत अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को भी रवाना किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सड़क हादसों में जनपद में प्रति वर्ष लगभग 325 मौतें होने पर चिंता जताई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के उपायों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर देने के साथ इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताई। उन्होंने प्रेशर हॉर्न के कम से कम उपयोग और कम उम्र के बच्चों के दोपहिया वाहन चलाने की प्रवृत्ति को रोकने की अपील की। बोले, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.