मधेपुरा, जुलाई 29 -- चौसा, निज संवाददाता। फुलौत के माता धूमावती स्थान से सिरहा टोला मोरसंडा तक बनायी गयी सड़क डेढ महीने में भी उखड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस मामले में दोषी पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया था। राजद नेता ईं नवीन निषाद, दीपक कुशवाहा, दुलारचंद साह, पप्पू चौधरी, नंदकिशोर चौधरी, बुलचुल मेहता, राजेश शर्मा, टिंकु यादव, राजकिशोर यादव उर्फ फौजी, गुलशन यादव, राजा यादव, उमेश पंडित, दिनेश पंडित, राजीव मेहता ने कहा कि फुलौत के माता धूमावती स्थान से सिरहा टोला मोरसंडा तक मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कराया गया। हालत यह है कि डेढ़ महीने में ही सड़क जगह-जगह उखाड़ने लगा है। प्राक्कलन में काफी धांधली की गयी है। रविवार को ग्रामीणों के प...