आरा, जनवरी 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। सड़क में जमीन देने के लिए तरारी प्रखंड के सुरमाना इटहुरी और रन्नी मौजा में बुधवार को आयोजित शिविर में कागजात नहीं मिल पाया। रैयतों ने 24 जनवरी तक कागजात जमा करने के लिये मोहलत मांगी है। रैयतों के अनुसार जमीन की कीमत व्यापारिक दृष्टिकोण और हाल की दर से पाने के लिये कोर्ट की शरण ली है। सुनवाई के लिये कोर्ट ने 24 जनवरी का समय निर्धारित किया है। ऐसे में 24 जनवरी के पहले कागजात जमा कर पाना असंभव है। बुधवार को निर्धारित समय के अनुसार शिविर के लिये राजस्व कर्मी और राजस्व अधिकारी कैम्प में गये तो रैयतों ने कागजात देने से हाथ खड़े कर लिये। रैयतों का कहना है कि जमीन की कीमत बहुत कम मिल रही है और उस दर से प्राप्त रुपये से इतनी जमीन नहीं खरीदी जा सकती है। सीओ सुमित कुमार यादव ने बताया कि किसानों को कहा गया कि अभी कागज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.