देहरादून, अक्टूबर 8 -- सतपुली, संवाददाता नगर पंचायत सतपुली के मल्ली सतपुली का संपर्क सड़क मार्ग एनएच निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही बारिश से भूमि धंसाव हो गया था। इसके बाद एनएच के सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क के किनारे खुदाई की गई जिससे गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव को आवागमन करने को अन्य कोई मार्ग नही है। सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश शुरू होने के बाद से ही मल्ली सतपुली तिराहे की स्थिति बिगड़ने लगी थी। दो दिन लगातार हुई भारी बारिश से सड़क पर गड्ढे बनने शुरू हो गए थे। सड़क पर हुआ गड्ढा पूरा खोखला नजर आ रहा है जिससे लोनिवि पर सवाल कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। तिराहे के पास की सड़क 100 मीटर धंस गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.