चतरा, नवम्बर 28 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान शुक्रवार को हंटरगंज पहुंचे। इस दौरान विधायक को कोबना गांव में आयोजित पथ उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी शामिल हुई। इस मौके पर विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा को अपना गांव में मुख्य पथ से देवी मंडप तक बने पीसीसी पद का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के सपने को जल्द साकार किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गाड़ी बेपटरी हो चुकी है। जिसके कारण राज्य के लोग परेशान हाल बने हुए हैं। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसके अलावा क्षेत्र के समस्याओं से विधायक अवगत हुआ और इसक...