चंदौली, दिसम्बर 7 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया विकास खण्ड के नादी गांव में जल निकासी की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गयी। जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से गांव की मुख्य सड़क झील में तब्दील हो गई है। जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सड़क पर पानी भरने और कीचड़ से ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग सब परेशान हैं। गांव के लोगो को दूसरे रास्तें से चक्कर काटकर बाहर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीण सहित आवागमन करने वाने वाले यात्रीयों को नाबदान के पानी में होकर आवागमन करना पड़ता है। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत सचिव, विकास खण्ड अधिकारी चहनियां सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्...