फतेहपुर, मार्च 18 -- बहुआ। खदान के ओवरलोड वाहनों से मार्ग खराब हो रहा है। जिसके चलते कई बार ओवरलोड वाहनों पर वीराम लगाए जाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर आवाज बुलंद की। ओती मोरंग घाट से बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जिससे मार्ग खस्ताहाल होता जा रहा है, मार्ग के खस्ताहाल होने से यहां से आवागमन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। कई बार तो मार्ग का आवागमन करने के दौरान दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। जिसके चलते कई बार प्रशासन सहित शासन से मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.