रायबरेली, जनवरी 7 -- डलमऊ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के नेवाजगंज निवासी ब्रह्मा देवी पत्नी राम दिनेश (55) किसी काम से सड़क पार जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...