कन्नौज, अप्रैल 3 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के पटेल मार्केट के सामने बुधवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया। देर रात दिल्ली जाते समय उसकी मौत हो गई। महिला की मौत का समाचार पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। जवाहर नगर मोहल्ला निवासी मिथेलश चतुर्वेदी (55) पत्नी अवधेश चतुर्वेदी आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। बुधवार की दोपहर वह अपनी कपड़े की दुकान से वापस घर जा रही थी। सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगो ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में महिला ने दम तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.