बगहा, फरवरी 2 -- बगहा, हसंता। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर मतौरा टोला निवासी स्वर्गीय राजबली यादव की पत्नी चुनमुनिया देवी(75) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चुनमुनिया देवी अपने गांव मतौरा टोला से खाना लेकर वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अपने दूसरे आवास पर जा रही थीं। इसी दौरान वाल्मीकि नगर स्टेशन से लगभग 200 मीटर दक्षिण, बगहा- वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क पर एक टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध महिला सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक...