सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव में सोमवार की सुबह सड़क पार करते समय कार ने महिला को रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला सड़क पार करते समय कार की चपेट में आई। शाहगंज थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डी पत्नी बाबूलाल सोमवार की सुबह अपने घर के पास गोबर पाथने गई। गोबर पाथने के बाद वह अपने घर वापस आ रही थी। सुबह लगभग सवा नौ बजे घर वापस आने के लिए जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान एक कार की चपेट में आ गई। कार सवार उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इससे गुड्डी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कुशहरा पंकज दुबे भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूच...