झांसी, मार्च 16 -- झांसी (मोंठ), संवाददाता कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार को झांसी-कानपुर एनएच पर गांव अमरा के पास अपने दोस्त साथ गई 17 वर्षीय किशोरी को सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के साथ दोस्त बाइक लेकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोंठ के मोहल्ला अखाड़ापुरा निवासी हरी कुशवाहा की 17 वर्षीय बेटी खेमकुमारी कुशवाहा उर्फ चाहत घर पर ही रहती थी। शुक्रवार को वह होली पर अपने एक दोस्त के साथ कहीं गई थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। जैसे ही दोस्त बाइक लेकर हाइवे पर गांव अमरा के पास पहुंचा, तभी दोनों सड़क किनारे खड़े होकर कुछ बात करने लगे। इसके बाद चाहत दौड़कर हाइवे पार करती हुई दूसरी साइड पहुंच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कानपुर से झांसी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.