उन्नाव, फरवरी 17 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित मियागंज कस्बा में मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रही वृद्धा अचानक बाइक के सामने आ गई। तभी बाइक सवार युवक व वृद्धा टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। खैरनपुर गवासा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र ग्राम प्रधान कमलेश कुमार किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर ब्लॉक जा रहा था। तभी मियागंज निवासी वृद्धा रामकली पत्नी स्व. रामबालक मियागंज में सड़क पार कर रहीं थीं। अचानक बाइक सवार को आता देख वह घबरा कर बाइक के सामने आ गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे युवक व वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को गंभीर हालत में मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.