मुरादाबाद, जनवरी 5 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के हाईवे पर जीरो पॉइंट के निकट सोमवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग घायल हो गए। गांव तेवरखास निवासी शमीम अहमद (60) कुंदरकी से अपने घर तेवरखास (तौर) लौटते समय सड़क पार कर रहे थे, तभी बिलारी की ओर तेज रफ्तार में जा रहे एक मैजिक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शमीम अहमद लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें कुंदरकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बिलारी थाना पुलिस ने तहसील के निकट वाहन को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी थाने पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.