जहानाबाद, फरवरी 18 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के शर्मा-सिसरा फल्गु नदी के तटबंध सड़क पर बुधवार के शाम सियार से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है जो सिसरा गांव का निवासी है। घटना के संदर्भ में युवक का बताना है कि वह घोसी बाजार से अपना गांव सिसरा लौट रहा था। इसी दौरान शर्मा- सिसरा के बीच सड़क पर एकाएक सियार आ जाने के कारण उसकी बाइक उसे टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीणों ने इलाज को लेकर बुधवार की शाम 7 बजे के लगभग घोसी पीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज को लेकर युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...