काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। रामराज रोड पर बालाजी मंदिर के सामने स्थित सीमेंट-सरिया व्यापारी द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को कोतवाल नरेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार को सामान हटाने को कहा। पिछले कुछ समय से पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बालाजी मंदिर के सामने स्थित दुकान के स्वामी द्वारा अपनी दुकान का सामान, विशेषकर लोहे के सरिये और नुकीले एंगल, सड़क के काफी हिस्से तक फैलाकर रखे जा रहे हैं। इस लापरवाही के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल नरेश चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि फुटपाथ और मुख्य मार्ग पर सामान फैला हुआ है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने दुकानदार को दो टूक शब्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.