ललितपुर, फरवरी 9 -- राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के पुत्र नरेश पंथ के वाहन से घायल दूसरे युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं, पुरुषों ने देवगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मंत्री पुत्र को जेल भेजे जाने की मांग रखी। डीएम ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद मुहैया कराई। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। झांसी मेडिकल कालेज में बीती देर रात्रि अनुज की मौत के बाद सोमवार सुबह परिजनों को शव सौंपा गया। निजी एंबुलेंस से शव लेकर गांव बरखेरा आए मृतक के परिजन अपनों के बीच दहाड़ मारकर विलाप करने लगे। गमनीन माहौल में ग्रामीण आक्रोशित हो गए। खासी संख्या में महिलाएं और पुरुष ललितपुर देवगढ़ मार्ग पर पहुंचे और बीच सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.