हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। सड़क पर लड़ रहे सांड़ों से बाइक टकराने पर पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर बाकुरा गढ़ी के पास मंगलवार शाम हादसा हुआ। युवक अपने पिता को दवा दिलाने बाइक से ले जा रहा था। तभी बाइक सांड़ों की चपेट में आ गई। लोनार थानाक्षेत्र के इटहा गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीकृष्ण दस सालों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार शाम को बेटा शारदा बाइक पर बैठाकर जगदीशपुर दवा लेने जा रहा था। रास्ते में लोनार थानाक्षेत्र के बकुरा गढ़ी के पास सड़क पर दो सांड़ लड़ रहे थे। भागते समय वे अचानक बाइक से टकरा गए। इस दौरान बाइक से गिरकर श्रीकृष्ण और शारदा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर श्रीकृष्ण की मौत हो गई, जबकि बेटा शारदा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। श्रीकृष्ण खेती किसानी का काम करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.