गया, फरवरी 19 -- शहर की सड़कों पर रात के अंधेरे में राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश सुनसान सड़कों और कम आवाजाही वाले इलाकों में राहगीरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, टोटो, नगदी और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी हाल के दिनों में हुई कई वारदातों में शामिल थे गुरुवार को एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि सभी बदमाश लूटपाट की कई घटना में शामिल हैं। 29 जनवरी को मुफस्सिल थाना के सीताकुंड के पास टोटो के साथ बदमाशों ने मारपीट कर नकद रुपये, मोबाइल फोन और टोटो छीन लिया और फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.