गंगापार, फरवरी 16 -- क्षेत्र में स्थित शहीद जितेन्द्र कुमार मौर्य मार्ग सिकन्दरा से दांदूपुर सड़क जो रानीगंज हाईवे को जोड़ती है। नव निर्माण कराने वाले लोगों द्वारा गिट्टी बालू के ढेर सड़कों पर रखने से राहगीरों को मुश्किल हो रही है। जानकारी के अनुसार सिकन्दरा, बाबूगंज, बहरिया, दोनइया, भवानापुर, करनाईपुर, सिंगलदीप, बघोला, आदि स्थानों पर बालू, गिट्टी का ढेर सड़कों पर ही गिरा दिया गया है। अनजान राहगीर रातों को इस ढेर से टकराकर गिर कर चोटहिल हो रहे हैं तथा कुछ लोगों को फैक्चर हो चुका है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ध्यान नहीं दिया तो राहगीरों की जान-माल की क्षति हो सकती है। समाज सेवी शिवदत्त नारायण त्रिपाठी का कहना है कि यदि सड़क पर गिट्टी बालू रखा गया है तो उसे तत्काल हटा लेना चाहिए क्योंकि ये राहगीरों के लिए ज...