हरदोई, अक्टूबर 14 -- पाली। घर के बाहर सड़क पर एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। गांव हड़हा निवासी रमेश के 35 वर्षीय पुत्र देव प्रकाश का शव मकान के बाहर सड़क पर सोमवार सुबह छह बजे के आसपास पड़ा देखा। देव प्रकाश के बाईं भौ और सिर के पीछे चोट के निशान थे, जिससे खून बह रहा था। सड़क पर देव प्रकाश का शव पड़ा होने की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता रमेश और मां रामेश्वरी घर पर नहीं थे। वह दवा लेने रविवार को पाली आए थे। रात होने पर रमेश अपने साढू के घर रुक गए। बेटे का शव देखकर उसकी हत्या होने का आरोप लगाने लगे। हल्का इंचार्ज एसआई प्रणववीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि रविवार रात को देव प्रकाश शरा...