गौरीगंज, जनवरी 29 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। एसडीएम की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं का आंदोलन तहसील में लगातार जारी है। गुरुवार को बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता तहसील गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सड़क पर कुछ देर धरने पर बैठ गए, जिससे आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ। एसडीएम की अदालत में 28, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 67, तहसीलदार की अदालत में 22 तथा नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 16 मुकदमे ही सूचीबद्ध हो सके, जबकि नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में कोई मुकदमा नहीं लग सका।अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली से वादकारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्...