बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से पटना जाने वाली एनएच 78 सड़क पर कई जगहों पर बालू की अवैध दुकानें हैं। सड़क पर बालू फैलने से बाइक समेत अन्य दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने इस तरह की दुकानों पर कार्रवाई कर इस तरह की दुकानों को हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...