संतकबीरनगर, जुलाई 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जसरौली में गुरुवार सुबह सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने की बात को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। ईंट-पत्थर चले। दिव्यांग दम्पत्ति समेत दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष का इलाज सीएचसी नाथनगर पर चल रहा है। जबकि दूसरा पक्ष किसी अन्य अस्पताल में उपचार करा रहा है। अलग-अलग तहरीर लेकर दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के अनुसार घायल दिव्यांग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र के ग्राम जसरौली में ग़ुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क पर एक बाइक खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक चार पहिया वाहन लेकर पहुंचा। बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाने लगा। इसी बात को लेकर पहले तो तू तकरार होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.