फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली रोड के फैजबाग तिराहे पर बसें सड़क पर खड़ी कर सवारियां भरी जा रही हैं। इसमेें रोडवेज के चालक भी पीछे नही हैं। इसके चलते मुख्य रोडपर हर रोज जाम लग रहा है। जाम मे फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। फैजबाग तिराहे से शमसाबाद के लिए भी रास्ता गया हुआ है। यही से दिल्ली रोड भी है। इससे यह मुख्य मार्ग काफी व्यस्त रहता है। तिराहे पर भीड़ भाड़ भी रहती है।रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट वाहन वाले भी अपने वाहनों को खड़ा कर सड़क से ही सवारियों को उठाते हैं।इसके चलते जाम लग रहा है। पुलिस चौकी भी है लेकिन वाहन वाले मान नही रहे हैं। ऐसे में दूर दराज से इधर से निकलने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।उन्हें निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आस पास के दुकानदार भी जाम लगने के चलते परेशान हो रहे हैं। पुलिस इस...