लातेहार, जनवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने बीच सड़क पर नाली के गड्ढे को खुला छोड़ने और उस पर स्लैब लगाकर सड़क निर्माण नही करने पर उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि उस नाली और अधूरे सड़क के अधूरा रहने से रोज लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होने बताया कि हाल ही में लघु सिंचाई विभाग से जब पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था तो ठीकेदार और कार्य के जेई राजकिशोर पासवान से नाली के गड्गे को स्लैब से ढ़कने और उसपर सड़क निर्माण कराने की मांग की गई थी, लेकिन उस कार्य को नही कराया गया जो लोगो के लिए अब मुसीबत बन गई है। उन्होने विभागीय अधिकारियों से सड़क पर बने गड्ढे पर पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...