आजमगढ़, दिसम्बर 29 -- जहानगंज। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में आपरेशन सड़क पर सुरूर चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 50 लोगों को पकड़ा है। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने, नशे की हालत में हुड़दंग करने, शांति भंग की आशंका उत्पन्न करने वाले 50 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...