बलिया, दिसम्बर 22 -- रसड़ा (बलिया)। पुलिस की वर्दी में सड़क पर वाहनों को रोककर स्टिकर चिपकाने वाले अज्ञात पर पुलिस ने रविवार की रात केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के सरदासपुर निवासी रामेश्वर सिंह का कहना है कि रविवार को अपने रिस्तेदार गाजीपुर के कासिमाबाद के परचीपार के यहां से अपनी गाड़ी से अपने घर आ रहा था। इसी बीच रसड़ा-कासिमाबाद राज्य मार्ग पर सिलहटा के पास वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी। नजदीक पहुंचा तो दो-तीन लोग वर्दी में तथा कुछ समान्य कपड़ो में वाहनों पर जबरिया स्टिकर चिपकाकर वसूली कर रहे थे। इन लोगों ने मुझे भी रोका और मुझसे भी स्टिकर चिपकवाने को कहां, विरोध करने पर वाहन चालान करने की धमकी दी। किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंचे डबलू ने पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.