लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- उत्तराखंड के काशीपुर से अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की बाइक में रोड पर चलते हुए अचानक आग लग गई। वह बेटे को साथ लेकर उसकी दवा लेने डॉक्टर के पास जा रहा था। चलती बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। युवक ने बच्चे समेत चलती बाइक से कूदकर अपनी और बच्चे की जान बचाई। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी स्वर्ण सिंह सिंगाही थाने के बेला फार्म चिरकुआ में रहने वाले अपने ससुर बलवंत सिंह के घर आया था। वहां उसको शादी में शामिल होना था। शुक्रवार रात उसके बेटे कीरत सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। वह अपने बेटे को बाइक पर साथ बिठाकर दवा लेने सिंगाही जा रहा थ। चिरकुआ-भैड़ौरा रोड पर निरंजन सिंह के घर के पास पहुंचते ही अचानक किसी वजह से उसकी बाइक में आग लग गई। दो सवारों मेत सड़क पर आग में घिरी बाइक दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.