फरीदाबाद, मई 15 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी के पास सर्विस रोड पर एक युवक बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। इसी दौरान चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह 12 मई की रात 11 बजे सेक्टर-11 फरीदाबाद से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह अनाज मंडी के पास सर्विस रोड पर पहुंचा, तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लगी और वह बेहोश हो गया। सुबह करीब पांच बजे उसे होश आया, तो उसकी बाइक मौके पर नहीं थी। हरीश ने आसपास पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। हरीश की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.