गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- मुरादनगर। गोपालपुरम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोपालपुरम कॉलोनी में रोहित चौधरी और शिवांक त्यागी का मकान आसपास है। कॉलोनी की सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इतना ही नहीं, पथराव होने की बात भी सामने आई है। पत्थरबाजी होने के चलते अफरातफरी का माहौल बन गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है,जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.