मिर्जापुर, मई 13 -- अदलहाट। थाना क्षेत्र के अदलहाट बाजार स्थित बरेंव गांव सड़क किनारे खड़ी बाइक रविवार की रात चोरी हो गई। अहरौरा थाना क्षेत्र के जसवा गांव निवासी बाबू कुमार असरफाबाद गांव में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तबीयत खराब होने पर बरेंव गांव के सामने मनोज मोबाइल सेंटर दुकान के समीप बाइक खड़ी कर ले गए। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल से तीन लोग आए और उसमें से एक व्यक्ति बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...