गाज़ियाबाद, मई 13 -- मोदीनगर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव तिबड़ा में मेन रास्ते पर पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि गांव तिबड़ा निवासी हर्ष कुमार उर्फ हनी निवासी ब्रहमपाल ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए नौ मई को पौने ग्यारह बजे बीच सड़क पर खड़ा होकर हर्ष फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की तहरीर पर सोमवार रात को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.