मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 20 -- दरियापुर राजवाहे पटरी मार्ग पर खड़े खंभे जहां मार्ग को संकरा कर रहे हैं वहीं वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। खंभे के कारण बाइक सवार के राजवाहे में गिरकर घायल हो जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मार्ग से खंभों को हटाने की मांग की है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव मीरांवाला मे मोरना -दरियापुर राजबाहे पटरी मार्ग पर शनिवार को खरपोड़ व दरियापुर मीरांवाला के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। बाधा बने बिजली के खंभों के कारण सड़क निर्माण का कार्य भी बंद हो गया है। गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली से बचते समय बाइक सवार एक युवक राजबाहे में जा गिरा।आसपास काम कर रहे किसानों से उसे रजवाहे से बाहर निकाला। जिसके बाद मीरावाला प्रधान डॉ संजय, तेजपाल, तेजवीर चौहान, मिंटू, देवेंद्र, सत...