पीलीभीत, जनवरी 2 -- कलीनगर। बुधवार को बाइफरकेशन मार्ग पर सैलानियों की भीड़ आवागमन कर रही थी। इस दौरान एक विशालकाय अजगर सड़क पर आ गया। इससे आवागमन बंद हो गया। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। सैलानी मोबाइल से अजगर के फोटो और वीडियो बनाने को आतुर दिखे। कुछ देर धूप में बैठने के बाद अजगर झाड़ियों में चला गया। उसके बाद सड़क पर आवागमन शुरु हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...