खगडि़या, जनवरी 8 -- खगड़िया। नगर संवाददाता वार्ड संख्या 37 में सड़क बनने से आवागमन अब सुलभ होगा। प्राथमिकता के आधार पर लगातार नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 में बीस लाख सतहत्तर हजार तीन सौ रुपये की लागत से निर्मित पक्की सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों की लंबे अर्से से थी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य गुलशन कुमार ने की। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पप्पू यादव, गोविंद कुमार सहित काफी संख्या मं स्थानीय लोग मौजूद थे। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि वार्ड संख्या 37 में यह सड़क लंबे समय से आवश्यक थी। बरसात में जलजमाव और कीचड़ के कारण आम लोगों खासकर बच्च...