किशनगंज, जनवरी 4 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत अंतर्गत कमरखोद से ग्वालटोली तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास के साथ ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क विकास की रीढ़ है। सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.