लखनऊ, दिसम्बर 29 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व लूट चरम पर है। भाजपा सरकार के आने के बाद से हर विभाग और हर काम में लूट चल रही है। भ्रष्टाचार में भाजपा सरकार नंबर एक पर है। निर्माण कार्यों, सड़कों के निर्माण, जल जीवन मिशन समेत अन्य कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि कई जिलों में पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं शह पायी और धराशायी हो गई। जल जीवन मिशन भाजपा सरकार के लूट का मिशन बन गया है। इस सरकार में तमाम तरह का अवैध कारोबार हो रहा है। इन कार्यों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में अवैध और नशे के कारोबार का जाल फैला हुआ है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में माफिया पैदा कर दिया है। भूमाफिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.