बगहा, जनवरी 15 -- नरकटियागंज। प्रखंड की भभटा पंचायत में लखौरा तक जाने वाली करीब दो किमी लंबी सड़क के निर्माण में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को विधायक समृद्ध वर्मा ने भभटा गांव पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। उन्होंने सड़क को खुदवा कर बेस में लगाई गई मटेरियल की जांच की । कहा कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने बताया की बेस में मिस्कट की जगह मिट्टी डाली गई है । अनियमितता पर विधायक ने आरडब्ल्यूडी के एसडीओ व अभियंता से निर्माण स्थल पर ही कई सवाल किया। विधायक श्री वर्मा ने फटकार लगाते हुए कहा कि सड़क के बेस का जितना कार्य हुआ है उसमें काफी अनियमितता बरती गयी है। नियमों को ताख पर रख कर कार्य किया जा रहा है। ठेकेदारों और अधिकारियों को लूट की छूट नहीं दी जा सकती है। किसी भी सूरत में विकास योजनाओं...