प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर ब्लॉक के पट्टी कचेहरा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से पक्की सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण में ग्रामीणों में अनियमितता का आरोप लगाया है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बीडीओ से शिकायत की है। ग्रामीणों ने 190 मीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। प्रधान की ओर से 80 मीटर ही निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण सामग्री में भी मनमानी की जा रही है। मजदूर भी कम लगाए गए हैं और हाजिरी अधिक मजदूरों की लगाई जा रही है। बीडीओ से शिकायत करने वालों में शिव सहाय सिंह, शेखर सिंह, बुद्धिमान सिंह, अतुल पांडेय, शारदा बक्स सिंह, चंदन पांडेय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...