लातेहार, दिसम्बर 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग आजसू के जिला सचिव बिरेन्द्र ठाकुर और कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने की है। उन्होंने बताया कि बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। मांग करने के बाद भी उसमे सुधार नहीं किया जा रहा है। सड़क पर पानी भी नहीं पटाया जा रहा है। इससे उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...